फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो काम-काज करेंगे ठप

मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो काम-काज करेंगे ठप

Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो काम-काज  करेंगे ठप
गाजीपुर। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा की बैठक शहर के वंशीबाजार स्थित कृषि भवन पर गुरुवार को हुई। इसमें वर्षों से लंबित 12 सूत्री मांगों का निराकरण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे ने कहा कि कर्मचारियों की स्थानीय स्तर की मांगों का अविलंब निराकरण नहीं हुआ तो सारा राजकीय काम ठप कर देंगे।
विज्ञापन

कहा कि सदस्यों के वेतन का भुगतान प्रत्येक महीने की पांच तारीख तक किया जाए। कैशलेश चिकित्सा के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ही प्राविधिक सहायकों के सभी अभिलेख अद्यतन पूर्ण किया जाए। राजकीय कार्यों में यात्रा करने पर यात्रा भत्ता, विभागीय परिचय पत्र उपलब्ध कराने, सरकारी अभिलेख रखने के लए वाटरप्रूफ बैग उपलब्ध कराने, किसान पाठशाला में नियुक्त सभी प्राविधिक सहायकों को निर्धारित मानदेय उपलब्ध कराने, सभी कृषि निवेश केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नियुक्त करने के साथ ही विभागीय जांच के लिए नियुक्त उच्चाधिकारियों को ही अधिकृत करने की मांग की। बैठक में संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, अरुण सिंह, निरंकार मिश्रा, सुभाष सिंह, जमुना यादव, चंद्रिका यादव, अरुण कुमार, अतुल प्रकाश, जयप्रकाश विश्वकर्मा, सूर्यबली यादव, आशुतोष पांडेय, प्रितेश सिंह, अनुराग सिंह, शिवशंकर वर्मा आदि रहे। अध्यक्षता रामअवध यादव तथा संचालन उदयराज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed