फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गिट्टी की रेंज में आई 220 केवी लाइन, घंटों गुल रही बती

गिट्टी की रेंज में आई 220 केवी लाइन, घंटों गुल रही बती

Sat, 03 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
गिट्टी की रेंज में आई 220 केवी लाइन, घंटों गुल रही बती
गाजीपुर। तलवल गांव के पास शनिवार को 220 केवी लाइन गिट्टी के रेंज में आने से तीन घंटे तक शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, गाजीपुर में फोर लेन निर्माण के लिए बनाए गए स्टोर के पास गिट्टियां जमा किया जा रहा है। गिट्टियों का ढेर होने से शनिवार को अचानक 220 की लाइन रेंज में आ गई। इसकी वजह से दिन में करीब 12 बजे शहर के साथ ही इससे सटे कई गांवों की बत्ती गुल हो गई। लोगों ने सोचा कि शायद कही छोटा-मोटा फाल्ट हुआ होगा और अब-तब बिजली आ जाएगी। खासकर बिजली पर आधारित कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठ बिजली का इंतजार करने लगे। एक्स-रे संचालक, फोटो स्टेट सहित बैंकों को जेनरेटर चलाना पड़ा। बिजली के अभाव में अधिकांश लोगों के इन्वर्टर भी शो-पीस बन गए। तीन घंटा बाद दिन में तीन बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ रामबचन ने बताया कि 12.10 से 3.10 तक मेन सप्लाई बंद थी। फिलहाल गिट्टियों के ढेर को हटवा दिया गया है।
विज्ञापन


फोरलेन निर्माण के लिए तलवल गांव में स्थित सुखवीर एग्रो के पास एनएचआई द्वारा स्टोर बनाया गया है। स्टोर के पास निर्माण कार्य के लिए काफी ऊंचाई तक गिराई गई गिट्टियों के 220 केवी लाइन की रेंज में आने से सवा 12 बजे लाइन बंद रही। एनएचआई द्वारा गिट्टी को हटाया गया। इस पर 3.10 पर आपूर्ति सुचारू हो सकी। - अमरनाथ, जेई तलवल विद्युत उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed