फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पंचायत के रिक्त पदों पर 22 को होगा मतदान

पंचायत के रिक्त पदों पर 22 को होगा मतदान

Fri, 02 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पंचायत के रिक्त पदों पर 22 को होगा मतदान
जिले के ग्राम पंचायतों के प्रधान, सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 13 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक तथा उम्मीदवारी वापस लेने की तिथि 15 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतीक आवंटन 15 फरवरी को 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक तथा मतदान 22 फरवरी को पूर्वान्ह 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक एवं मतगणना 24 फरवरी को पूर्वान्ह 8 बजे से कराई जाएगी। उप निर्वाचन के लिए रिक्त पदों में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए विकासखंड मनिहारी में वार्ड 3 (महिला), वार्ड 4 (महिला), वार्ड 5 (अन्य पिछड़ा वर्ग ) वार्ड 12 (अनुसूचित जाति), वार्ड 1 सुजनीपुर (अन्य पिछडा वर्ग), विकासखंड मरदह के पलहीपुर में वार्ड 2 (अनुसूचित जाति महिला), वार्ड 8 (अनुसूचित जाति), विकासखंड सैदपुर के अहेमता वार्ड 4 (अनारक्षित) है। इसी तरह विकासखंड कासिमाबाद में ग्राम पंचायत के प्रधान डाही (अनुसूचित जाति), जमानिया में ग्राम पंचायत सोनहरिया (महिला), देवकली ग्राम पंचायत किशोहरी (अनारक्षित), मुहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत भदेसर (अनारक्षित), रेवतीपुर ग्राम पंचायत परमानंदपुर (अनारक्षित), सदर में लावा (महिला), सादात में आसपुर (अनारक्षित) एवं ग्राम पंचायत बौरवां (अन्य पिछडा वर्ग) के लिए आरक्षित है। बीडीसी के रिक्त पदों कासिमाबाद ब्लाक के वार्ड 49- नगवां (अनारक्षित), जमानिया में वार्ड 100- नरियांव द्वितीय (अन्य पिछड़ा वर्ग), बिरनो में वार्ड-46 बिरनो प्रथम (महिला), सदर में 04- अख्तियारपुर (अनारक्षित) एवं 24- मेहरल्लीपुर द्वितीय (अन्स्त्रत्त्य पिछड़ा वर्ग) के लिए सुरक्षित है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधान एवं सदस्य ग्राम पंचायतों के नामांकन पत्र दाखिल करने, इनकी जांच करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed