{"_id":"5a146c7e4f1c1bee688bcf85","slug":"91511287934-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों से ट्रैक्टर की तीन बैट्री चोरी, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों से ट्रैक्टर की तीन बैट्री चोरी, दहशत
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजपुरडेहमा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मसौनी और महेशपुर गांव से सोमवार की रात बैट्री चोरों ने दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर से एक-एक कर तीन बैट्री निकाल लिए। घटना के दूसरे दिन दोपहर में ट्रैक्टर मालिक जब खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर निकालने पहुंचे, तो बैट्री गायब देख उनके होश उउ़ गए। आस-पास के लोगों से बैट्री के बारे में पूछताछ की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने बैट्री चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
मसौनी गांव निवासी टनमन राय और महेशपुर निवासी संतोष पांडेय का ट्रैक्टर मसौनी निवासी बृजकिशोर पांडेय के दरवाजे पर खड़ा था। सोमवार की रात ट्रैक्टर की बैट्री पर चोरों ने अचानक हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी ट्रैक्टर मालिक को उस समय हुई, जब वह बुआई के लिए ट्रैक्टर निकालने पहुंचे। लेकिन ट्रैक्टर में बैट्री न देख आस-पास के लोगों से पूछताछ की। इसकी जानकारी न मिलने पर टनमन राय ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। घटना को लेकर संतोष पांडेय और बृजकिशोर पांडेय ने निराश होकर कहा कि गांव में पुलिस का चक्रमण न होने से अपराधियों का हौसला बुलंद है। इसी कारण आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस बारे में थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।