{"_id":"31a94ed2f4f07007c906d69ed9e1efa6","slug":"87-name-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 ने नाम लिए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 ने नाम लिए वापस
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव की नाम वापसी की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई।
इस दौरान जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 87 उम्मीदवारों की तरफ से नाम वापस लिया गया।
आठ दावेदारों का निर्विरोध चयन तय हो गया है। बाद में चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया।
दूसरे चरण में जमानिया, रेवतीपुर, भदौरा एवं भांवरकोल विकासखंड में जिला पंचायत सदस्य के 17 पद एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 430 सीट के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हो गई।
रिटर्निंग अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि 4 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। 246 दावेदारों के बीच चुनावी घमासान होगा।
जमानिया ः रिटर्निंग अधिकारी अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि 18 ने नाम वापस ले लिया। अब 669 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीन प्रत्याशियों बलवंत सिंह, श्याम बिहारी एवं जयराम सिंह यादव का निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है। सुहवलः रेवतीपुर विकासखंड की 90 सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 499 उम्मीदवारों में से 29 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब 470 प्रत्याशी हैं।
भांवरकोलः रिटर्निंग अधिकारी डा. एसपी यादव के अनुसार, 16 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। 429 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।