फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   86 weighing pipe installed in water tank of Jal Nigam stolen at night

जल निगम की पानी टंकी में लगने वाली 86 वजनी पाइप रात में चोरी

Sun, 03 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
86 weighing pipe installed in water tank of Jal Nigam stolen at night
गाजीपुर। चूड़ी काटने के लिए मऊ रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने दुकान पर रखी जल निगम की 86 पाइप शुक्रवार की रात चोर उठा ले गए। इसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

जल निगम की टंकी में लगने वाली कुल 119 पाइप हनुमान मंदिर के सामने गोशाला के पास सड़क किनारे रखी गई थी। इसमें से 86 पाइप शनिवार की सुबह कोई उठा ले गया था। इनको चूड़ी काटने के लिए रखा गया था। दुकानदार मुहम्मद बसीर सुबह दुकान पहुंचे तो उन्होंने पाइप न देखकर इसकी सूचना उस फर्म को दी, जिसने पाइप रखवाई थी। फर्म के कर्मचारी दिनेश प्रजापति ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। दिनेश ने बताया कि पाइप काफी वजनी थी। एक पाइप का वजन तीन क्विंटल के करीब था और उसे दो-तीन लोगों की मदद से ही किसी वाहन पर लादा जा सकता था। 86 पाइप किसी वाहन पर लादने में आठ से दस लोग शामिल रहे होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धामूपुर, खड़वाडीह और पटकनिया में जल निगम की पानी टंकियों में इन पाइपों का इस्तेमाल होना था। होली से पहले 14 मार्च को चूड़ी काटने के लिए पाइप दुकान के सामने गिराई गई थी। शहर कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed