फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   85 found corona infected in the district

जिले में 85 मिले कोरोना संक्रमित, 130 हुए स्वस्थ

Tue, 18 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
85 found corona infected in the district
देवकली गांव स्थित स्व जगमानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को कोविड टीकाकरण करती? - फोटो : GHAZIPUR
जिले में कोरोना संक्रमण का दर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की देर शाम आई रिपोर्ट में 85 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जबकि 130 मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 626 पहुंच गई है। वहीं 22504 लोगों की जांच की गई। इधर 25951 किशोरों को कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगा। जबकि 18 वर्ष से 60 वर्ष के 24751 को पहला डोज और 60427 को दूसरा डोज लगा। साथ ही 3046 को बूस्टर डोज लगाया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में जहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं अब धीरे-धीरे मौत का भी आंकड़ा बढ़ने लगा। ऐसे में चिकित्सक लोगों को लगातार कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात एवं सतर्कता बरतने की सलाह देर रहे हैं। बावजूद स्थितियां जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के देवकली गांव स्थित स्व. जगमानी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 15 से 18 वर्ष तक के छात्र छात्राओं को कोविड का टीका लगा। प्रबंधक रोशन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित टीकाकरण कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा की एएनएम विभा सिंह, आशा कार्यकर्ता विजयलक्ष्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी, सुमन देवी, नैना देवी और रंजना गिरी की चिकित्सीय टीम के द्वारा विद्यालय के 15 से 18 वर्ष तक आयु के 50 छात्र छात्राओं को कोविड-19 टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed