फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   818 students appesrs in atul maheshwari exam

818 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 23 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला गाजीपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
818 students appesrs in atul maheshwari exam
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। शहर के आदर्श बौद्ध इंटर कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा में 818 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में कुल 66 फीसदी परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए गठित सचल दस्तों ने विभिन्न कक्षों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। बाद में उत्तर पुस्तिकाओं को सील किया गया। उधर वाराणसी में 2892, आजमगढ़ में 874 और सोनभद्र में 339 परीक्षार्थी परीक्ष में शामिल हुए।   
विज्ञापन

गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख लगाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा लगातार दूसरे वर्ष छावनी लाइन स्थित आदर्श बौद्ध इंटर कालेज में आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई इस परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 479 एवं इंटरमीडिएट के 766 सहित कुल 1245 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से कुल 818 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 427 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में हाईस्कूल के 386 एवं इंटरमीडिएट के 432 परीक्षार्थी बैठे।
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों में कराई गई परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह आठ बजे से ही छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी विशेषकर छात्राएं अभिभावकों के साथ पहुंची थीं। प्रवेश पत्र से वंचित छात्रों का नाम सूची से मिलान कर उन्हें पत्र उपलब्ध कराया गया। साढ़े नौ बजे से विद्यालय के दो द्वारों से जांच के बाद छात्र-छात्राओं को परिसर के भीतर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्र के भीतर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोल नंबर और कक्षों की सूची चस्पा की गई थी। विद्यालय के 26 कक्षों में निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के लिए 49 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा विद्यालय और अमर उजाला की ओर से गठित सचल दलों ने भी सभी कक्षों में घूमकर परीक्षा का जायजा लिया। सचल दलों का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सुरेश पांडेय एवं राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव ने किया। परीक्षा संपन्न होने के बाद सचल दलों की उपस्थिति में उत्तर पुस्तिकाओं को सील
किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed