{"_id":"5ea9bb078ebc3e90a55e447b","slug":"816-students-from-prayagraj-were-quarantined-home-ghazipur-news-vns5225873129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से आए 816 छात्र-छात्राएं होम क्वारंटीन किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से आए 816 छात्र-छात्राएं होम क्वारंटीन किए गए
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रयागराज से 24 बसों द्वारा कुल 816 छात्र- छात्राएं बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण एवं थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनको होम क्वारंटीन किया गया है। इन्हें 14 दिन तक परिवार से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही किसी प्रकार की दिक्कत परेशानी होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। यह सभी छात्र-छात्राएं प्रयागराज में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं कोचिंग कर रहे थे। शासन के निर्देश पर इन बसों में कुल 816 छात्रों को लाया गया है। इसके लिए देर रात के बाद से अब तक कुल 24 रोडवेज की बसें जनपद में आ चुकी हैं। जिले में आने के बाद सबसे पहले उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। बसों में लाते समय सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया। उधर मंगलवार की रात हरियाणा से कुल 72 मजदूरों को गाजीपुर लाया गया। सभी को नजदीक के प्राथमिक विद्यालयों में क्वारंटीन किया गया है।
नगर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर रहकर मजदूरी करने वाले श्रमिकों तथा उनके परिवार वालों के आने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन हलाकान हो गया है। इन्हें गांव पहुंचने से पहले ही रोक लिया जा रहा है तथा थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है तथा जगह- जगह क्वारंटीन किया जा रहा है। बुधवार को प्रयागराज से 24 रोडवेज बसों से बारी-बारी छात्र- छात्राएं जिला अस्पताल गोराबाजार परिसर में पहुंचे। वहां सभी का स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित घर भेजकर 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने को कहा गया है। शहर के वंशी बाजार में देर रात हरियाणा से आए 72 मजदूरों को एक पैलेस में क्वारंटीन किया गया है। यहां सभी कम से कम 14 दिनों तक यहीं बने रहेंगे। जिनकी शासन प्रशासन की ओर से खाने रहने का प्रबंध किया गया है। दिलदारनगर : गैर प्रांत से आने वाले श्रमिकों तथा उनके परिवार वालों को मेडिकल जांच के बाद क्वारंटीन किया गया है। इसके लिए सेवराई तहसील प्रशासन की ओर से 11 विद्यालयों को अस्थाई क्वारंटीन सेंटर के रूप में चिंहित कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय प्रेषित की गयी है। उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र के 10 नये विद्यालयों को चिंहित कर आश्रय केंद्र बनाया है। हालांकि तहसील प्राशसन ने पहले ही श्री चंद्रशेखर जी स्मारक महाविद्यालय को क्वारंटाइन सेंटर बना दिया था। अब तहसील में कुल क्वारंटीन सेंटरों की संख्या 11 हो गयी है। इसमें दिलदारनगर क्षेत्र में एसकेबीएम डिग्री कालेज, क्रिसेंट कान्वेंट तथा रकसहां गांव स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल तथा भदौरा में संत श्रीराम अचार्य स्कूल,सिटी मांटेसरी, आरल कान्वेंट स्कूल , कमाख्या धाम स्कूल तथा बारा में मदरसा गौसिया मस्तान बाग, इकरा माडल स्कूल और बारा इंटर कालेज बारा को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। औड़िहार: टाउन नेशनल इण्टर कालेज सैदपुर में बुधवार को राजस्थान के अरवल से आये 11 श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया। सभी इसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के निवासी हैं। इन्हे शासन की पहल पर रोडवेज बस से यहां लाया गया। उपजिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह की उपस्थिति में वर्करों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उक्त सेंटर पर 14दिन के लिये रखा गया हैं । उपजिलाधिकारी के मुताबिक क्वारंटीन सेन्टर को बेहतर साफ सफाई के बाद पूरी तरह सैनिटाइज कर दिया गया हैं । खानपान से लगायत उनके आराम की मुकम्मल व्यवस्था की गयी हैं । खानपुर: हथौड़ा गांव के पांच, हीराधरपुर और प्यारेपुर के एक- एक, पहाड़पुर और मदनपुर के दो- दो युवक और एक ड्राइवर सहित बारह लोग शामिल रहे।