फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एमएलए और एमएलसी की निधि से 50 फीसदी भी नहीं लगे हैंडपंप

एमएलए और एमएलसी की निधि से 50 फीसदी भी नहीं लगे हैंडपंप

Sun, 24 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
एमएलए और एमएलसी की निधि से 50 फीसदी भी नहीं लगे हैंडपंप
गाजीपुर। गर्मी शुरू होने से पहले ही सैकड़ों हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। कुछ जगह पानी कम दे रहे हैं, तो कुछ जगह बालू दे रहे हैं। इस समस्या से समूचा जिला जूझ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में करीब 16 हैंडपंप तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1121 हैंडपंप खराब पड़े हैं। गर्मी ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है। अप्रैल आते-आते गर्मी चरम पर पहुंच सकती है। भूगर्भ का जलस्तर भी नीचे की ओर खिसकने लगा है। जिले में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप में से 25 फीसदी रिबोर होने को हैं। शहर के आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क के पास हैंडपंप खराब पड़ा है। नंदगंज के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी महीनों से हैंडपंप खराब है। इसके साथ मिश्रबाजार, जिला महिला अस्पताल, पीडब्ल्यूडी परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कई हैंडपंप खराब हैं। कुछ जगह पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। जगह-जगह हैंडपंप पानी कम दे रहे हैं। फिलहाल हैंडपंप मरम्मत की दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही हाल है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के 1237 ग्रामों में 19769 हैंडपंप लगे हैं। जिनमें से 13846 हैंडपंप चालू हैं। जबकि 25 फीसदी रिबोर की स्थिति में हैं। इसी तरह शहर के ज्यादातर मुहल्लों में पेयजल का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन


लक्ष्य पूरा होने से पहले ही बजट समाप्त
गाजीपुर। गर्मी के मद्देनजर जल निगम ने विधायक तथा विधान परिषद सदस्यों की निधि से कुल 1000 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू किया। सभी विधानसभा में 100 से अधिक नये हैंडपंप लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। अभी 414 हैँडपंप ही किसी तरह लगाए गए कि बजट खत्म हो गया। इससे अन्य हैंडपंपों को नहीं लगाया जा रहा है। उधर अधिसूचना जारी होने के बाद नया बजट अब नहीं पास होगा। इससे विधायक और एमएलसी की निधि से लगने वाला हैंडपंप का कार्य रुक गया है। इंडिया मार्का हैंडपंप सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, जमानिया विधायक सुनीता सिंह, मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय, सैदपुर के विधायक सुभाष पासी, जहूराबाद के विधायक ओमप्रकाश राजभर, जंगीपुर के डा. विरेंद्र यादव, जखनिया विधायक त्रिवेणी राम के साथ ही विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अहमद हसन, चेतनारायण सिंह, केदारनाथ सिंह, लीलावती कुशवाहा, अरविंद आदि की निधि से लग रहा था। जल निगम से अनिल कुमार ने बताया कि सूची और बजट के अभाव में हैँडपंप लगाने का कार्य फिलहाल बंद है, लेकिन इसे चुनाव खत्म होते ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed