फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शार्ट-सर्किट से लगी आग में चार झोपड़ियां जलकर राख

शार्ट-सर्किट से लगी आग में चार झोपड़ियां जलकर राख

Sun, 24 Mar 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से लगी आग में चार झोपड़ियां जलकर राख
मुहम्मदाबाद। नगर के अकटहिया मुहल्ला स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास विद्युत शार्ट -सर्किट से शनिवार की दोपहर चार झोपड़ियों में आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ियों में रखा हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र के अकटहिया मुहल्ला के बिंद बस्ती में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ऊपर से गुजरे विद्युत तार में हुए शार्ट- सर्किट से निकली चिंगारी श्यामलाल बिंद की झोपड़ी पर गिरी, जिससे आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाने की सोचते, तब तक तेज हवा की वजह से आग ने अगल-बगल स्थित तीन अन्य झोपड़ियों को भी अपनी जद में ले लिया। चारों झोपड़ियों से आग की तेज लपटे उठने लगीं। ग्रामीण शोर-शराबा के बीच आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ियों में अनाज, बिस्तर, पहनने का कपड़ा सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित श्यामलाल बिंद, शिवमूरत बिंद, जंगली बिंद और शिव रंजन बिंद ने बताया कि आग में सबकुछ जल जाने के बाद हम लोग खुले आसमान के नीचे आ गए है। न तो तन ढकने के लिए कपड़ा बचा है और न ही पेट भरने के लिए अनाज। श्यामलाल की आंखों से आंसू बह रहे थे, क्योंकि दो दिन पूर्व होली के दिन उसकी माता का निधन हो गया था। परिजन अभी इसी दु:ख को लेकर परेशान थे कि आग की घटना में बेघर कर परिजनों की परेशानियों को और बढ़ा दिया। जानकारी होने पर भाजपा नेता तेजबहादुर यादव एवं नगर मंडल अध्यक्ष रामजी गिरी के साथ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने पीड़ितों से क्षति की जानकारी लेने के बाद तहसील कार्यालय को रिपोर्ट भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed