फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आदेश का पालन न करने पर खैर नहीं

आदेश का पालन न करने पर खैर नहीं

Wed, 20 Mar 2019 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
आदेश का पालन न करने पर खैर नहीं
जमानिया। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रंगों के पर्व होली पर सभी देशी, विदेशी शराब, बीयर की दुकानें, मॉडल शाप, भांग, ताड़ी आदि की दुकानें बंद रखने का आदेश जिलाधिकारी के बालाजी ने दिया है। जो भी दुकान 21 मार्च को खुलेगी, उन दुकान संचालकों के खिलाफ प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा। उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि 21 मार्च को तहसील क्षेत्र की सभी देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर, भांग, ताड़ी आदि की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसको लेकर तहसील प्रशासन के साथ पुलिस और आबकारी विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी करेगी। उन्होंने कहा कि सभी थोक एवं फुटकर दुकानें बंद रहेंगी और दुकानों से मादक पदार्थों की विक्रय पर रोक रहेगी। अगर किसी दुकानदार ने जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी कूलभूषण ओझा ने पर्व को देखते हुए पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed