फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सभी आठ केंद्रों पर 106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

सभी आठ केंद्रों पर 106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

Tue, 19 Mar 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सभी आठ केंद्रों पर 106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में मंगलवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में सभी आठ केंद्रों पर 106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 4794 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को 10 वीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा में सभी आठ केंद्रों पर 49सौ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4794 उपस्थित हुए जबकि 106 अनुपस्थित रहे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में 802 परीक्षार्थियों में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 843 में 822 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे । सेंट्रल स्कूल में 429 में 426 उपस्थित तथा तीन परीक्षा में नहीं बैठे। तूलिका पब्लिक में 869 परीक्षार्थियों में 11 अनुपस्थित रहे। जमानिया के सनशाइन पब्लिक स्कूल में 509 में 494 उपस्थित तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नंदगंज के रेनबो माडर्न स्कूल में 485 में 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वेद इंटरनेशनल स्कूल में 715 में 704 उपस्थित रहे। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में 248 में आठ अनुपस्थित रहे। शनिवार को दसवीं के छात्रों की अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed