फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जनपद में 42 हजार बच्चे कुपोषित

जनपद में 42 हजार बच्चे कुपोषित

Fri, 08 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
जनपद में 42 हजार बच्चे कुपोषित
गाजीपुर। जिले में बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए चलाए गया अभियान धराशायी हो गया है। इसके लिए खोले गए पोषण पुनर्वास केंद्र भी बेमतलब साबित हुए। सदर अस्पताल में दो पोषण पुनर्वास केंद्र बने हैं, लेकिन सही संचालन के अभाव में इनकी दशा दयनीय है। यहां दवा तक उपलब्ध नहीं रहती। जानकारों का कहना है कि योजनाओं को जमीनी हकीकत देने को लेकर जिम्मेदार अफसरों ने तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई। यही वजह रहा कि पिछले एक साल में केवल दो बार ही अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 42 हजार बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं।
विज्ञापन

बच्चों को कुपोषण मुक्त रखने के लिए सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जी रही है। शासन ने बीते 25 अगस्त से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पोषण मेले का भी आयोजन करने को कहा है। इसके पूर्व भी कई अभियान चल चुके हैं। बावजूद कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। योजना के तहत पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। लेकिन अधिकतर केंद्रों पर इसकी स्थिति भी पूरी तरह खराब है। बच्चों को पुष्टाहार देने के बजाय उसे बेच दिया जाता है। योजना के तहत बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रीमिक्स लड्डू, मीठी तथा नमकीन दलिया दी जाती है। लेकिन यह सबकुछ कागजों पर ही चलता है। जानकारी के बाद भी अधिकारियों की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिला अस्पताल में पुनर्वास केंद्र पर कुल दो चिकित्सक तथा छह स्टाफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में डाक्टर आरके सिन्हा ने बताया कि अभी अभियान चलाया जा रहा है। अति कुपोषित बच्चों की खोज की जा रही है, जल्द से जल्द इन पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed