फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अध्यक्ष ने किया इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण

अध्यक्ष ने किया इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण

Fri, 08 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष ने किया इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण
गाजीपुर। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल शुक्रवार को नगर में विभिन्न स्थानों पर लगभग 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मुझे इस विशेष कार्य का उद्घाटन कर आप लोगों को समर्पित करते काफी प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर का समुचित विकास हो इसके लिए हम सदैव तत्पर हैं। जिसमें हम काफी हद तक सफल हुए हैं। आज उसी प्रयास का परिणाम है कि नगर के सभी हिस्सों में विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि वार्ड नंबर तीन तुलसीसागर में 41.26 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग एवं ढक्कनदार नाली, रुईमंडी वार्ड के झिंगुरपट्टी में 15.20 लाख की लागत से इंटरलाकिंग व ढक्कनयुक्त नाली, दीनदयाल नगर वार्ड में 18.47 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग और ढक्कनयुक्त नाली और स्टीमर घाट में 10 हॉर्स पावर के मिनी ट्यूबवेल की रीबोरिंग का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि कल नगर के विकास के लिए ऐतिहासिक दिन है। जिसमें 14वां वित्त व राज्य वित्त अंतर्गत लगभग नौ करोड़ के लागत से 84 विकास कार्यों का शिलान्यास रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नगर के छह गंगा घाटों के सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास नमामि गंगे परियोजना के तहत किया जाएगा। इससे पूर्व फीता काट कर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने शिलापट्ट का अनावरण किया। कार्यक्रम में अशोक मौर्य, दिनेश बिंद, सभासद संतोष देवी, सभासद कुंवर बहादुर सिंह, सहबान अली, कमलेश बिंद, अशोक मौर्य, संजय कटियार, अजय कुशवाहा उपस्थित रहे। अध्यक्षता रमाशंकर राय तथा संचालन रामेश्वर तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed