फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नहीं शुरू हुआ सेतु मरम्मत का कार्य

नहीं शुरू हुआ सेतु मरम्मत का कार्य

Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
नहीं शुरू हुआ सेतु मरम्मत का कार्य
सुहवल। गंगा पर बने हमीद सेतु के पिलर संख्या सात और छह के मध्य गत सोमवार को ज्वाइंट नंबर-14 के दोनों तरफ की रोलर बेयरिंग के खिसकने से दरार आ गई है। इस पर डीएम ने पुल पर छोटे और बड़े चार पहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंधित लगा दिया था। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। तीसरे दिन बुधवार को भी मरम्मत का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया। विभिन्न मार्गों पर ट्रकों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब चार बजे हमीद सेतु के पिलर-सात एवं छह के मध्य ज्वाइंटर नंबर-14 के दोनों तरफ की रोलर बेयरिंग के खिसकने से सेतु में दरार आ गई थी। वाहनों का संचालन बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गहमर, जमानिया सहित गंगा उस पार के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले यात्री वाहन मेदिनीपुर तक आ रहे हैं। यहां से लोग उतरकर पैदल पुल को पार करने के बाद इस बार खड़े टेम्पो से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। छोटे चार पहिया वाहन लंबी दूरी तय कर जमानिया और रामपुर पीपा पुल से आ-जा रहे हैं, लेकिन बड़े चार पहिया वाहन फंसे हुए हैं। मार्गों पर ट्रकों की कतार लगी हुई है। चालक और खलासी तीसरे दिन भी सेतु के मरम्मत का कार्य प्रारंभ न होने को लेकर शासन की व्यवस्था को कोसते रहे। इस संबंध में जिलाधिकारी के बाला जी बताया कि सेतु के मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग से लगातार बातचीत की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ होगा। कार्य पूरा होने में करीब दस दिन का समय लग सकता है। इसलिए मरम्मत कार्य तक सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


000
इनसेट
नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को न बैठाएं
सुहवल। डीएम ने जमानिया परिक्षेत्र एवं सदर क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, पुलिस महकमे को निर्देश दिया है कि सेतु से आवागमन बंद होने के चलते नाव से गंगा पार आने-जाने वालों पर सतर्क निगाह रखी जाए। नाविकों को कड़ा निर्देश दिया जाए कि वह क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठायें। यदि ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी तरफ पुल के इस और उस पार दर्जनों आटो खड़े रहे हैं, जिस पर जिससे लोग अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही चाय-नाश्ता और ढाबे भी गुलजार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
000
विद्यार्थियों को हो रही दिक्कत
सुहवल। सेतु में दरार आने से छोटे और बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। स्कूली बसें भी नहीं आ जा रही हैं। इससे गंगा पार से शहर में विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। वह विभिन्न साधनों से पुल के करीब तक आ रहे हैं। इसके बाद पैदल पुल को पार करने के बाद इस पार आ रहे हैं। इस पार जिन स्कलों की वाहन खड़ रह रही है, उन स्कूलों के छात्र-छात्राएं उसमें सवार होकर जा रहे हैं, जबकि जिन स्कूलों की बसें नहीं रह रही हैं, वह छात्र-छात्राएं आटो और ई-रिक्शा से स्कूल पहुंच रहे हैं। परेशानियों को देखते हुए तमाम छात्र-छात्राओं का स्कूल जाना बंद है। इसी तरह एंबुलेंस के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इससे बीमार लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिन मरीजों की ज्यादा तबीयत खराब रही है, परिवार के लोग बाइक एवं नाव के सहारे उन्हें परेशानियों के बीच ला रहे हैं। जिन गर्भवती महिलाओं की हालत गंभीर रही है, उन्हें लोग चार पहिया वाहन से रामपुर और जमानिया पीपा पुल से लेकर अस्पताल आ रहे हैं। इसी तरह गंगा पार के दर्जनों गांव के किसान नगर क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडियों में सब्जियों की बिक्री करते हैं। चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई। वह बाइक और नाव के सहारे थोड़ा-बहुत सब्जी मंडी में ला रहे हैं। अधिकांश किसान अपने क्षेत्रों में ही औने-पौने दाम में सब्जियों की बिक्री कर रहे हैं।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed