फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ठहराव हाल्ट स्टेशन को छोड़कर हर स्टेशन पर

ठहराव हाल्ट स्टेशन को छोड़कर हर स्टेशन पर

Wed, 05 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
ठहराव हाल्ट स्टेशन को छोड़कर हर स्टेशन पर
दिलदारनगर (गाजीपुर)। दानापुर रेल मंडल ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बक्सर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच एक नई सुपर फास्ट मेमू ट्रेन चलाई है जिसका ठहराव हाल्ट स्टेशन को छोड़कर हर स्टेशन पर है। इस कारण दोपहर के समय बक्सर से कम किराए में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सफर करना आसान हो गया है। यह पैसेंजर ट्रेन बक्सर, चौसा, गहमर, भदौरा, दिलदारनगर, दरौली, जमानिया, धीना, सकलडीहा, कुचमन से होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाएगी। डाउन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह करीब नौ बजे यह ट्रेन खुलेगी और दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 10.34 बजे आएगी। दो मिनट रुकने के बाद आगे की ओर रवाना होगी। यही ट्रेन बक्सर पंहुचने के बाद वहां से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए चलेगी। अप में दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.50 बजे आएगी। इसकी जानकारी दानापुर के जनसंपर्क अधिकारी संजय प्रसाद ने दी है। इसकी सूचना हर स्टेशन पर भी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed