{"_id":"5c06c2a8bdec221c8f68bc7c","slug":"81543946920-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी ने सपत्नीक सिद्धपीठ में किया दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी ने सपत्नीक सिद्धपीठ में किया दर्शन-पूजन
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां(गाजीपुर)। सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित बुढ़िया माई मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी मंगलवार को पत्नी के साथ दर्शन-पूजन करने पहुंचे। अपने वाराणसी प्रवास के दौरान वह सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी महाराज का दर्शन-पूजन करने वाराणसी स्थित कर्णघंटा मठ पर पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने अचानक महामंडलेश्वर से बुढ़िया माई के दर्शन-पूजन की इच्छा जाहिर की। तत्काल महामंडलेश्वरजी के साथ उनका सिद्धपीठ पर आगमन हुआ। वहां उन्होंने सिद्धपीठ स्थित बुढ़िया माई मंदिर में मत्था टेका। वह यहां की यात्रा से अभिभूत नजर आए।
सिद्धपीठ स्थित महंथ बालकृष्ण यती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सिद्धपीठ ब्रह्मचारी संत डॉ. रत्नाकर त्रिपाठी ने बताया कि सोमभाई मोदी के साथ उनकी पत्नी एवं कुछ व्यक्तिगत मित्र शामिल थे। उन लोगों का सिद्धपीठ पर वैदिक रीति-रिवाज से वैदिक बटुकों द्वारा स्वस्ति वाचन कर स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद अभिभूत सोमभाई मोदी ने कहा कि सिद्धपीठ की इस धरा को प्रणाम करने की अर्से से ललक लगी हुई थी। आज बुढ़िया माई के दर्शन कर मैं अपने को धन्य समझता हूं। दर्शन-पूजन के बाद सोमभाई मोदी अपने मित्रों सहित महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज के साथ वाराणसी वापस चले गए।