फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सरकार नकल रोकने के पक्ष में : डिप्टी सीएम

सरकार नकल रोकने के पक्ष में : डिप्टी सीएम

Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सरकार नकल रोकने के पक्ष में : डिप्टी सीएम
गाजीपुर। सरकार नकल रोकने के पक्ष में है। अब समीक्षा नकल की नहीं अकल की होगी। शिक्षा को मजबूत करना सबका दायित्व है। प्रदेश के टापर छात्रों (टाप-20) को सरकार सम्मान देने के साथ ही उनके घर तक सड़क बनाने का काम करेगी। हम इस दिशा में मजबूती से काम कर रहे हैं। अव्वल छात्रों के साथ ही शहीदों और खिलाड़ियों तक के घर तक सड़क बनाने का कार्य सरकार करेगी। कहा कि सरकार विकास की लड़ाई लड़ रहे हैँ। विपक्ष को मोदी फोबिया हो गया है। मोदी का विरोध करने वाले दल बिना दूल्हे के बाराती हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता कांग्रेस से दुखी है, लेकिन हमारी सरकार वहां का भी विकास बिना भेदभाव के कर रही है। मोदी सरकार ने पिछड़ों का ध्यान रखते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। हम वादा करते हैं कि गाजीपुर को गाजियाबाद बनाने में यहां के जनप्रितिनिधियों का पूरा सहयोग करेंगे। यह बात प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर बनना ही चाहिए। जनपदवासियों को करोड़ों की सौगात देने आए डिप्टी सीएम ने गाजीपुर और चंदौली को 175.82 करोड़ की सौगात देते हुए दोनों जनपदों की 74 सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनमें ग़ाजीपुर की 45 व चंदौली की 29 सड़कें शामिल हैं। कहा कि हमारे कार्यकर्ता सम्मानित और अनुशासन में रहने वाले हैं। अगर केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री है तो एक-एक कार्यकर्ता भी उपमुख्यमंत्री है। भाजपा जाति, धर्म और एक परिवार की नहीं, आम जनता की पार्टी है। सपा, बसपा, कांग्रेस इसलिए मोदी का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वह अकेले सामना करने की स्थिति में नहीं हैं। सभी जानते हैं कि 2019 में मोदी की सरकार बनते ही गरीबों और किसानों की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकार काम की नहीं कमीशन वाली सरकार थी। हम विकास के पक्षधर हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश और प्रदेश में एतिहासिक विकास के काम किए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कराए गए तमाम कामों को जनता के सामने गिनाया। कहा विपक्षी सभी दल भाजपा से घबराकर एकजुट होकर सत्ता में आने से रोकना चाहती हैं, लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएंगे। विधानसभा चुनाव आते आते सभी दल बिखर जायेंगे। उनका हाल एक दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा जैसा होने वाला है। कार्यक्रम में मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय, गाजीपुर विधायक डा. संगीता बलवंत और जमानिया विधायक सुनीता सिंह के अलावा एमएलसी विशाल सिंह चंचल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed