{"_id":"5b4cd0834f1c1b48748b52a5","slug":"81531760771-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप शर्मा को प्रतियोगिता का स्ट्रांगमैन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप शर्मा को प्रतियोगिता का स्ट्रांगमैन का खिताब
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के नेहरू स्टेडियम में जिलास्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता का स्ट्रांगमैन का खिताब संदीप शर्मा को दिया गया। प्रतियोगिता के 59 किग्रा भार वर्ग में संदीप शर्मा ने 205 किग्रा भार उठा कर पहले, संजीव शर्मा ने 205 किग्रा के साथ दूसरे, राजनारायन राम ने 175 किग्रा भारवर्ग उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 66 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक पाल ने 245 किग्रा भार उठाकर प्रथम, विवेक गोसांई 225 किग्रा के साथ द्वितीय, नीरज कुशवाहा 200 किग्रा उटाकर तृतीय रहे।
प्रतियोगिता के 74 किग्रा भार वर्ग में शमशाद 180 किग्रा भार उठाकर पहले, राकेश कुमार 170 किग्रा उठाकर दूसरे, अमन सिंह 150 किग्रा के साथ तीसरे तथा 83 किग्रा भार वर्ग में अनूप कुमार सिंह 260 किग्रा भार उठाकर प्रथम, चंदन पांडेय 240 किग्रा के साथ द्वितीय एवं अभिषेक पांडेय ने 200 किग्रा भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 93 किग्रा भार वर्ग में प्रदीप सिंह 275 किग्रा उठाकर पहले, नागेश कुमार 240 किग्रा भार उठाकर दूसरे एवं 105 किग्रा भार वर्ग में अर्पित डेविड पोर्टर 230 किग्रा भार उठाकर प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप का खिताब शमशु जिम मेदिनीपुर को दिया गया जबकि उप चैंपियनशिप लायंस जिम रौजा को मिला। प्रतियोगिता में 28 से 30 जुलाई को मोदीनगर गाजियाबाद में आयोजित सीनियर स्टेट पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर टीम का चयन हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी जितेंद्र भगत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत पोर्टर उपस्थित थे। इस मौके पर जिला सचिव अरविंद शर्मा, संजय राय, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महेश प्रताप सिंह, बाबी सिंह, रवि शांडिल्य, शशिज्योति पांडेय, राजन सिंह, पुनीत सिंघल, वीरेंदर कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित राय एवं अरविंद शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अंत में अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।