{"_id":"5b2947e84f1c1b53268b6df9","slug":"81529432040-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस:
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को विभिन्न तहसीलों में किया गया। सात तहसीलों में 846 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 29 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।
सेवराई संवाददाता के अनुसार मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस सेवराई तहसील में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी के बालाजी ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। यहां कुल 84 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें निस्तारण शून्य रहा। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदनों में आवास, राशन कार्ड, सिंचाई, कृषि, पुलिस विभाग, चकबंदी विभाग, नलकूप, शौचालय, शिक्षा, पेंशन से संबंधित प्रकरण रहे। जिलाधिकारी के बालाजी ने प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर जांच के बाद निष्पक्ष निस्तारण का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गिरीशचंद्र त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सेवराई मुहम्मद कमर, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य, एसओसी एसके शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 161 आवेदन पत्रों में तीन का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी शिव शरणप्पा की अध्यक्षता में 177 आवेदन पत्रों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी भगवानदीन की अध्यक्षता में 51 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी रमेश यादव की अध्यक्षता में 152 में पांच आवेदन पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। जखनियां संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विजयशंकर तिवारी की अध्यक्षता में 131 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानिया संवाददाता के अनुसार तहसील में उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में 90 आवेदन पत्रों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया।