फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजनेस स्टडी की परीक्षा में 6 अनुपस्थित रहे

बिजनेस स्टडी की परीक्षा में 6 अनुपस्थित रहे

Sat, 10 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस स्टडी की परीक्षा में 6 अनुपस्थित रहे
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की बिजनेस स्टडी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में छह केंद्रों पर 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की इंग्लिश की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा जिले में 5 मार्च से शुरू है। आज परीक्षा के पांचवें दिन बारहवीं कक्षा के छात्रों की बिजनेस स्टडी की परीक्षा आयोजित थी। इस परीक्षा में छह केंद्रों पर 305 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 299 ने ही परीक्षा दी जबकि 6 परीक्षा में नहीं बैठे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि विद्यालय स्थित केंद्र पर 99 में से 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शेष 95 परीक्षा में बैठे। महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि बिजनेस स्टडी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। आज 58 में से 2 अनुपस्थित तथा 56 उपस्थित रहे। तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डा. बीएम उपाध्याय के अनुसार सभी 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 9 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षा में बैठे। जमानिया : सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी 70 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। नंदगंज : रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार 20 परीक्षार्थियों में सभी ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed