फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   होली मिलन में हास्य कवियों में खूब गुदगुदाया

होली मिलन में हास्य कवियों में खूब गुदगुदाया

Wed, 07 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
होली मिलन में हास्य कवियों में खूब गुदगुदाया
गाजीपुर।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से बुधवार को जिला पंचायत सभागर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाने के साथ गले मिलकर बधाई दी। इस मौके पर हास्य कवि विजय कुमार मधुरेश ने कहा कि हाय-हाय रे मंहगाई, दिल का दर्द बताना छोड़ दिया। क्या बताए माननीयों के हामी पर पूड़ी पकवाना छोड़ दिया। फाग में रंगों का त्योहार मुबारक हो आप सभी को, खुशियों का त्योहार मुबारक हो।

कार्यक्रम में हरिनारायन हरीश ने कहा कि तुम्हारे पांव की मिट्टी वही महान हुई। हमारी पीठ जहां झुककर पायदान हुई। कभी जहर कभी सलीब, कभी दारों रसन सच बयानी ही मेरी मौत का समान हुई। बादशाह राही ने भी अपनी रचना प्रस्तुत की। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह अनूठा पर्व वास्तव में समता-समरसता का और भ्रातृत्व का पर्व है। सभी को आपसी मतभेद होलिका में दहन कर आपसी एकता स्थापित करनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, वित्त लेखाधिकारी गुलशन, डॉ.केके वर्मा, सुनील सागर, बीके चौधरी, ज्ञानेश कुमार, जनार्दन यादव, सुरेंद्र यादव, श्रीकांत राय, शिवशंकर राय, राघवेंद्र सिंह, दिनेश यादव, फूलचंद, सूरज प्रताप सिंह, विवेक कुमार शम्मी, वरूण प्रताप सिंह, विजय सिंह, विजय श्रीवास्तव, योगेंद्र पटेल, बालेंद्र त्रिपाठी, ओएम पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, रमेश कुमार, गिरजा कुशवाहा, अनिल गोस्वामी, गोपाल यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, अश्विनी सिंह, रामनगीना यादव, जय प्रकाश, पंकज यादव, शिवशंकर राय, प्रदीप कुमार, फूलचंद सिंह, उमेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन ओएन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed