{"_id":"59e3a25e4f1c1b71548b77d0","slug":"81508090462-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में देवकली की सुनीता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में देवकली की सुनीता अव्वल
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से महिला किसान दिवस का आयोजन केंद्र परिसर में रविवार को किया गया। महिला किसान दिवस के अवसर पर हस्तशिल्प प्रदर्शनी, सिलाई, बुनाई, कढ़ाई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता आयोजन में देवकली की सुनीता कुमारी को पहला, भटौली की सुमन पाल को दूसरा तथा आदर्श गांव की दीप कालेश्वरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिला सशक्तिकरण एवं गृहवाटिका के क्षेत्र में सुनीता सिंह करंडा, कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में मंजू देवी और आय सृजन के क्षेत्र में आरती प्रजापति को सम्मानित किया गया। इससे पहले केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट एंड हेड डॉ. दिनेश सिंह ने महिला किसान दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश के विकास में महिलाओं की अद्वितीय भूमिका होती है। इस अवसर पर सुनीता सिंह, रागिनी, सावित्री देवी, मंजू देवी एवं प्रभावती देवी ने महिला कृषक दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। महिला किसान दिवस के अवसर पर 50 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार वाजपेयी ने किया।