{"_id":"595fcc6a4f1c1b71718b45c4","slug":"81499450474-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की विजलेंस टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग की विजलेंस टीम ने मारा छापा
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। विद्युत विभाग की वाराणसी से आई विजलेंस टीम ने गुरुवार की देर शाम आधा दर्जन से अधिक गांवों में अभियान चलाकर कटिया कनेक्शन, क्षमता से अधिक लोड युक्त मोटर, बिना मीटर का बिजली उपभोग करने वाले तथा बड़े बकाएदारों से जुर्माना वसूला। अभियान चलाकर लाखों रुपये वसूलने के साथ ही अवैध रुप से बिजली का उपभोग करने वाले सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।
देर शाम वाराणसी से बिजली विभाग के विजिलेंस निरीक्षक जब रूलहसन के नेतृत्व में विद्युत विभाग के छह अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुहवल, गौरा, रमवल, सोनवल, रेवतीपुर, मेदनीपुर, डेढगावां, ढढनी, कालूपुर, पटकनियां सहित अन्य गांवों में संघन चेकिंग अभियान चलाया। बिजली विभाग की टीम की ओर से चल रहे चेकिंग अभियान की जानकारी मिलते ही चोरी से बिजली का उपभोग करने वालों में हड़कंप मच गया। चेकिंग के चलते बिना कनेक्शन लेकर अवैध रूप से चल रही आटाचक्की और आरा मशीन सहित अन्य छोटे-मोटे उद्योग धंधे वाले दूकानदार दूकान बंद करके खिसक लिए। वाराणसी से आई टीम की ओर से चेकिंग अभियान देर रात तक जारी रहा। चेकिंग अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने कटिया कनेक्शन कर बिजली चोरी करने वाले गौरा गांव के सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। विद्युत विभाग की बाहरी टीम की ओर से की गई कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही दर्जनों लोगों से दो लाख 50 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया।