फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   759 days before counseling

पहले दिन 759 की काउंसिलिंग

Wed, 22 Apr 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 22 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
759 days before counseling

जिले में पैरा टीचर के रूप में कार्यरत शिक्षामित्रों के द्वितीय चरण के समायोजन की प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग बुधवार से क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान स्थित छात्रावास में शुरू हुई। इसमें आठ विकास खंडों के 764 शिक्षामित्रों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें से 759 शिक्षामित्र काउंसिलिंग के लिए उपस्थित हुए, जबकि 5 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन



शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के लिए दो दिवसीय काउंसिलिंग की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुुई। इसके लिए विकासखंड वार आठ काउंटर बनाए गए थे, जबकि एक काउंटर पूछताछ का बनाया गया था। पहले दिन आठ विकास खंडों मरदह, करंडा, बिरनो, मनिहारी, जखनिया, देवकली, सादात और सैदपुर के कुल 764 शिक्षामित्रों जिसमें 535 महिला और 229 पुरुष को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन



इनमें से 5 शिक्षामित्रों ने आज काउंसिलिंग नहीं कराई। जो पांच शिक्षामित्र काउंसिलिंग नहीं करा पाए हैं, उनके बारे में बताया गया है कि इन्होंने प्रमाणपत्रों के अभाव में काउंसिलिंग नहीं कराई। जिले के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के मौजूदा समय में 957 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि डायट सैदपुर की ओर से 1524 शिक्षामित्रों की सूची भेजी गई थी। काउंसिलिंग के समय खंड शिक्षाधिकारी देवकली निर्भय नारायण सिंह, धनपत यादव, उदयराज मौर्य, राजेश राम, जयराम पाल और सुदामा आदि मौजूद रहे। प्रमाणपत्र के लिए डायट पहुंचे शिक्षामित्रों को उस समय हताशा हाथ लगी, जब वहां के कर्मचारी प्राचार्य की कार्यशैली के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते मिले। इसके चलते उनका कोई भी काम आज नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed