फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   75 hours continuous cleaning campaign started

Ghazipur News: 75 घंटे अनवरत सफाई मुहिम शुरू

Thu, 01 Dec 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
75 hours continuous cleaning campaign started
नगर पालिका प्रशासन शहर में 75 घंटे का नान स्टाप विशेष स्वच्छता अभियान चला रही है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे से इस अभियान का शुभारंभ किया गया। शहर के प्रमुख स्थानों से कूड़ा उठाने के साथ साफ-सफाई की गई और मौके पर चूने का छिड़काव किया गया। पहले दिन देर शाम तक 60 एमटी कूड़े का उठान किया गया। यह अभियान रातभर चलेगा। इसके लिए सुबह और रात के लिए अलग-अलग सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में स्वच्छता का अलख जगाने के लिए नगर पालिका परिषद की टीम ईओ के नेतृत्व में सड़कों पर सुबह पांच बजे से ही उतर गई। सबसे पहले शहर के विभिन्न स्थानों से कूड़ा का उठान किया गया। इसके बाद सफाई-कर्मियों द्वारा गलियों एवं मुहल्लों में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से नपा की टीम चिन्हित स्थानों पर ट्रैक्टर, लोडर, जेसीबी, डंफर एवं कूड़ा उठान करने वाले टैम्पू के साथ पहुंची।
पहले दिन शहर के भगत सिंह पार्क, मारकीनगंज प्राइमरी विद्यालय, लोटन ईमली शीतला मंदिर, अजमिया स्कूल, चितनाथघाट, विशेश्वरगंज प्राथमिक पाठशाला के सामने से देर शाम तक कूड़ा उठाया गया। साथ ही उन स्थानों पर झाड़ू लगाकर चूने का छिड़काव भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने के लिए ईओ के नेतृत्व में टीम लगातार शहर का भ्रमण करती रही। इस संबंध में ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान नगर क्षेत्र में 75 घंटे नान स्टाप चलाया जा रहा है। सुबह और रात के लिए सफाई कर्मियों की अलग-अलग टीम लगाई गई है। पहले दिन 60 एमटी कूड़ा उठाया गया है। इसमें तीन लोडर, दो जेसीबी, छह ट्रैक्टर, दो डंफर, आठ टैम्पू भी इस कार्य में लगे हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed