फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   75 diyas lit and 75 kg of laddus distributed on PM's birthday

Ghazipur News: पीएम के जन्मदिन पर जलाए 75 दीये, बांटे 75 किलो लड्डू

Wed, 17 Sep 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
75 diyas lit and 75 kg of laddus distributed on PM's birthday
छावनी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के जन्मतिथि पर केक काटते भाजपा के जिला प्रभारी
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मिट्टी के 75 दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही 75 किलो लड्डू बांटे गए। इसके पहले जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने कार्यालय में कर्मचारी हर्ष कुशवाहा के हाथों 75 किलो लड्डू के केक को कटवाकर बंटवाया। इसके बाद हुई विचार गोष्ठी में जिला प्रभारी डाॅ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि आज सृष्टि के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती तथा भारत के नव निर्माता युग पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। यह सिर्फ एक संयोग नही बल्कि कर्म प्रधान विशेषता की धारिता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए लोगों से आह्वान किया कि विकसित भारत के निर्माण में हमें संकल्प युक्त होना चाहिए। इस अवसर पर भानुप्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय,प्रो. शोभनाथ यादव आदि रहे। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने आभार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।खानपुर: सीएचसी पर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य पखवाड़ा चिकित्सा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। प्रदेश संगठन के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामतेज पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बिरनो : हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और सामूहिक रूप से केक काटकर पीएम का जनमदिन मनाया और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर कुंवर रमेश सिंह पप्पू, सुनील कुशवाहा, संकठा प्रसाद मिश्रा, आदि मौजूद रहे।रेवतीपुर : गांव के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाले मुख्य मार्ग, रामलीला मैदान, बाजार में सफाई की गई। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय मुन्ना, विनोद खराब, ज्ञानेंद्र कुमार राय, चंद्र मोहन उपाध्याय, पंकज पांडे, बनारसी राय, चंदन चौबे, संजय राय आदि रहे।भांवरकोल : शेरपुर में शहीद स्थल शेरपुर खुर्द, रामलीला मैदान शेरपुर कला में सैकड़ो ग्राम वासियों और कर्मचारियों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय और एडीओ पंचायत व सचिव शेरपुर सूर्य भान राय ने सफाई की। इसी तरह ग्राम पंचायत बीरपुर, आलापुर, महेंद, रानीपुर, महेशपुर चकअहमद, सजना, रानीपुर, बंदोली अदाइ, मुंडेरा बुजुर्ग आदि गांवों में पीएम के जन्म दिन पर स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। मरदह : भाजपा के जिला महामंत्री अवधेश राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाहर धाम मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर आशुतोष चतुर्वेदी पिंटू, प्रमोद राय, रवींद्र तिवारी, अमित तिवारी चंचल, संजीवन राजभर, चंदन ठाकुर, रामविलास यादव, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed