फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संस्था ने विकास पुरुष के रूप में राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

संस्था ने विकास पुरुष के रूप में राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन

Sun, 24 Mar 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
संस्था ने विकास पुरुष के रूप में राज्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर किया अभिनंदन
गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा के तत्वावधान में ददरी घाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह के अवसर पर शनिवार की देर शाम कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान सांसद संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को जिले एवं पूर्वांचल में किए गए सराहनीय विकास कार्य के लिए विकास पुरुष के रूप में संस्था की ओर से अघोर पीठाधीश्वर कपाली बाबा एवं मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।कवि सम्मेलन का शुभारंभ भालचंद्र त्रिपाठी की ओर से प्रस्तुत वाणी वंदना से हुआ। इसके बाद बादशाह प्रेमी, रश्मि शाक्या, शंकर कैमूरी, राधेश्याम भारती, बेहोश जौनपुरी, कुमार प्रवीण आदि ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं सुना कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण हरीश ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, न्यायाधीश जयप्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, अधिवक्ता रणजीत सिंह, प्रदीप सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, सिविल बार के अध्यक्ष राजेंद्रनाथ, उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष वंशीधर कुशवाहा, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अरुण श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, चिरायू श्रीवास्तव, बीनू सिंह, श्यामचंद्र श्रीवास्तव, शफीक अहमद, संजीव महाराज, राजकुमार सिंह, बच्चा तिवारी, रवि कुमार, दीनानाथ को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश श्रीवास्तव, यशोवर्धन, रवि श्रीवास्तव, मुनींद्र, विभोर, अरविंद, पंकज दुबे, शिवशंकर सिन्हा, सुनीलदत्त, भोला श्रीवास्तव ने विशेष सहयोग किया। अध्यक्षता आनंदशंकर श्रीवास्तव ने की। उधर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को एक पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने स्व. हरिनारायण श्रीवास्तव की ओर से लिखित पुस्तक राम आपु जनू तुलसी होई पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहाय एवं जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने उपाध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज जयप्रकाश श्रीवास्तव, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, निर्मलशंकर श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, डा. अमित श्रीवास्तव, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप श्रीवास्तव, दिवाकर लाल, सुषमा श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, विष्णुप्रकाश श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, डा. केएन लाल, आशुतोष सिन्हा, नरेंद्र श्रीवास्तव का स्मृति चिन्ह एवं बैज लगाकर सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, अनिल वेदांती, रतन श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, गुलशन श्रीवास्तव, काशी प्रसाद श्रीवास्तव, शिवकुमार श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन महामंत्री पप्पूलाल श्रीवास्तव ने किया। सामाजिक संस्था गहमर कुंज का होली मिलन समारोह संस्था के वरिष्ठ सदस्य चंद्रदेव उपाध्याय के मिश्रौलिया कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित हुआ। इसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर एवं गले लगकर होली की बधाई दी। समारोह में बृजभान सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, अंगद प्रसाद उपाध्याय, डीएन सिंह, कृष्णा उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय, सुरेश सिंह, मनोज पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, आरएन सिंह, शिशुपाल सिंह, अवधेश प्रसाद, मनीष सिंह, श्यामकिशोर उपाध्याय, प्रद्युम्न उपाध्याय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अध्यक्ष बीएन गुप्ता एवं संचालन संस्था के सचिव अनिल कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed