{"_id":"5c912e45bdec22147760f3cb","slug":"71553018437-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूटमार्च कर कहा,निर्भीक होकर करना है मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूटमार्च कर कहा,निर्भीक होकर करना है मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। रंगों के पर्व होली के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार को सुहवल थानाध्यक्ष राजू कुमार एवं सीआईएसएफ 341 कंपनी के उपनिरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में अर्द्धसैनिक बल के जवानों एवं पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।
रूटमार्ग सुहवल, मेदिनीपुर, कालूपुर, बहलोलपुर, ताड़ीघाट, डुहिया, गरुआ मकसूदपुर, मलसा, ढढ़नी, सोनवल, अड़रिया, पटकनिया, युवराजपुर, बवाड़ा, सुजानपुर, हरिश्चंद्रपुर, भिक्खीचौरा होते हुए पुन: थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान अधिकारी द्वय ने गांवों में उपस्थित लोगों से त्योहार को शांति से मनाने तथा लोगों से स्वस्थ लोकतंत्र में अपनी मजबूत हिस्सेदारी करने की अपील की। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिन डर-भय के शत-प्रतिशत मतदान करें। चुनाव के दौरान प्रलोभन देने या धमकाने पर पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया। शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। अशांति फैलाने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजेश गिरी, यज्ञनारायण यादव, दिवाकर सिंह, जेपी सिंह, वीरेंद्र कुमार, ब्रिजरेश्वर, बलवंत आदि उपस्थित थे।