{"_id":"5c42123fbdec2273792f3419","slug":"71547833919-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद का आयोजन 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद का आयोजन 24 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ के तत्वावधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में 24 जनवरी को जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन किया जाना है। इसके लिए 17 से 20 जनवरी तक महाविद्यालय में वाक इन स्क्रीनिंग के तहत छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन तथा प्रस्तुति देना है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि अब तक 37 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी है।
उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न महाविद्यालय में पंजीकृत छात्र तथा ऐसे युवा जो किसी महाविद्यालय में पंजीकृत नहीं हैं तथा जिनकी आयु 30 जून 2018 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच है, वह इस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए वह महाविद्यालय में 19 एवं 20 जनवरी को उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करा लें। बताया कि युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र स्वच्छता, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा, सांप्रदायिकता, जातिवाद, सुशासन, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, नदी एवं मृदा संरक्षण, नमामि गंगे योजना, एक राष्ट्र एक चुनाव, जो खेलेगा वो खिलेगा, खेल और फिटनेस का महत्व क्या भारत में जरूरी है, इन विषयों पर प्रतिभागी दो से तीन मिनट में अपने विचारों को सरकार के पक्ष या विपक्ष में रखेंगे। उन्होंने बताया जिन महाविद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां संचालित हैं, वहां के छात्रों का इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। ऐसे में प्रतिभाग न करने वाले महाविद्यालय जहां राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयां संचालित हैं, की सूची तैयार की जा रही है। इसकी रिपोर्ट नोडल अधिकारी द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ को दी जानी है।