फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चुनाव से पहले जुमलेबाजी शुरु

चुनाव से पहले जुमलेबाजी शुरु

Thu, 17 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले जुमलेबाजी शुरु
गाजीपुर। भाकपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय भारद्वाज भवन पर गुरुवार को हुई। इस अवसर पर जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि चुनाव से पहले जुमलेबाजी शुरू हो गई है। देश में लोकतंत्र, संविधान, साझी शहादत एवं विरासत तथा राष्ट्र की एकता पर जिनसे खतरा है। वह एक बार पुन: सत्तासीन होने को बेताब हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, शोषित, पीड़ित, युवा विरोधी सरकार को हराना होगा। इसके लिए मात्र राजनैतिक, सामाजिक गठबंधन काफी नहीं है बल्कि जन हितैषी आर्थिक नीति के साथ नया मोर्चा जरूरी है ताकि सामाजिक गैर बराबरी के साथ आर्थिक गैर बराबरी समाप्त हो सके। पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने राज्य कार्यकारिणी की संपन्न हुई बैठक रिपोर्टिंग रखते हुए मजबूत पार्टी के निर्माण पर बल दिया। बैठक में गाजीपुर लोकसभा सीट से डा. रामबदन सिंह को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया। पांच फरवरी को आवारा पशुओं, भ्रष्टाचार एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया गया। एक अन्य प्रस्ताव में कहा गया कि कन्हैया कुमार एवं अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना राजनीति से प्रेरित है। इसकी पार्टी निंदा करती है। बैठक में सह सचिव जनार्दन राम, रामअवध, सुरेंद्र राम, रामपरीखा यादव, रामलाल, शमीम अहमद, डा. शिवमूरत, बच्चेलाल, श्यामा प्रसाद उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा. रामबदन सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed