{"_id":"5c40c0c2bdec22734a6fd642","slug":"71547747522-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी और सड़क के अधूरे निर्माण कार्य से हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी और सड़क के अधूरे निर्माण कार्य से हो रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा सड़क और पटरी का आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कचहरी से सिंचाई विभाग विभाग जाने वाले मार्ग की गिट्टीयुक्त पटरी पर जहां लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं मिश्रबाजार से रजदेपुर जाने वाले अर्द्ध निर्मित मार्ग पर लोग लड़खड़ाते हुए आवागमन करने को विवश हैं। पटरी और मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा न कराए जाने से लोगों में निराशा के साथ पालिका के प्रति रोष गहराता जा रहा है।
नगर पालिका की ओर से महीनों पहले नगर के विभिन्न मार्गों की पटरियों की इंटरलाकिंग का कार्य प्रारंभ कराए जाने से नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। कई मार्गों पर इंटरलाकिंग का काम पूरा होने पर आवागमन करने वालों को काफी सहूलियत मिली लेकिन कचहरी से सिंचाई विभाग जाने वाली पटरी की इंटरलाकिंग महीनों बाद भी पूरा नहीं हो सकी है। सिर्फ गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गिट्टियों के बीच लोग लड़खड़ाते हुए आने-जाने को विवश हो रहे हैं। गिट्टियों की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर न जाए, इस आशंका से बाइक सवार वाहनों को सड़क से पटरी पर नहीं उतार रहे हैं। इससे सामने से चार पहिया वाहनों के आने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रही है। दिन के उजाले में तो बाइक सवारों की नजर गिट्टियों पर पड़ रही है, लेकिन रात के अंधेरे में अंजान लोग गिट्टियों की वजह से गिरकर घायल हो जा रहे हैं। कुछ इसी तरह की हालत नगर के मिश्रबाजार से रजदेपुर मुहल्ला जाने वाली सड़क की है। इस सड़क की हालत महीनों से खराब थी। करीब आठ माह पहले रजदेपुर की तरफ से मार्ग पर इंटरलाकिंग का कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, लेकिन कुछ ही दूरी तक सड़क का निर्माण करा कार्य बंद कर दिया जहां तक निर्माण कार्य पूरा हो गया है, वहां तक तो लोगों को दिक्कत नहीं हो रही है, लेकिन इसके बाद गड्ढायुक्त कच्चा मार्ग होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। लोग लड़खड़ाते हुए आने-जाने को विवश हो रहे हैं। वाहनों के गुजरने के दौरान धूल उड़ रही है, जिससे मार्ग पर आवागमन करने वाले अन्य लोगों के साथ ही सड़क के किनारे मकानों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटरी और सड़क का निर्माण कार्य पूरा न कराए जाने से लोगों में निराशा के साथ ही नगरपालिका के प्रति रोष गहराता जा रहा है।