फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग का रखा ख्याल: ज्ञानेंद्र कुमार

संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग का रखा ख्याल: ज्ञानेंद्र कुमार

Thu, 06 Dec 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग का रखा ख्याल: ज्ञानेंद्र कुमार
गाजीपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बुधवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। उत्तर प्रदेशीय अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ ने लंका मैदान स्थित डा. भीमराव आंबेडकर उद्यान में बोधिसत्व बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का 62वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामदत्त राम सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उन्हें याद किया और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से दलित, शोषित, दबे, कुचले, पिछड़े, अल्पसंख्यक तथा महिलाओं का विशेष ख्याल रखा। उनकी मंशा थी की भारत के अंदर लोकतंत्र स्थापित हो। जिलाध्यक्ष रामदत्त राम ने कहा कि हमारा समाज बाबा साहब डा. आंबेडकर के विचारों को अपना कर ही आगे बढ़ सकता है और तभी समता मूलक समाज की स्थापना हो सकती है। समारोह में राधेश्याम भारती, दिनेश कुमार, आनंद कुमार, सुधीर कुमार, कुलवीर, हरिशंकर, जयश्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने चबूतरे पर कांशी राम आदर्श जनजागृति सेवा न्यास के तत्वावधान में 62 वें परिनिर्वाण दिवस पर बोधिसत्व बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डा. अंबिका राम, सूर्यमल बौद्ध, चंद्रमा भारती, ईश्वरदेव, डा.केबी शोले, श्रीराम, उमाकांत कन्नौजिया, तेतारी देवी, अशोक कुमार, उमाशंकर आदि शामिल रहे। भारतीय मूल निवासी परिषद की तरफ से डा. भीमराव आंबेडकर के 62 वें परिनिर्वाण दिवस पर गुरुवार को डा. आंबेडकर उद्यान लंका में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता रामचंद्र ने किया। आज के ही दिन मूल निवासी परिषद संगठन का गठन भी किया गया और संगठन की घोषण और संकल्प पत्र जारी किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि बीएसएनएल के सेवा निवृत्त कार्यालय अधीक्षक सनेही लाल रहे। लोगों को संबोधित करते हुए सनेही लाल ने कहा कि भारत के असली मूल निवासी 85 फीसदी बहुजन समाज के लोग आज भी गुलामी और लाचारी का जीवन जीने को मजबूर हैं। यह दलित समाज के साथ न्याय नहीं है। संगठन के विधिक सलाहकार अधिवक्ता अमरनाथ ने हमेशा सहयोग करने का वादा किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से शील बचन, रामविलास, सचिंद्र यादव, नागेंद्र सुसूफ कमर, रघुनाथ त्यागी, दीपक कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे। संचालन विनोद लहरी ने किया। जनता दल (यूनाईटेड) की तरफ से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। भारत के नवनिर्माण में बाबा साहब का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव योगेंद्र कुशवाहा ने बाबा साहब के शिक्षा संबंधित विचार और वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता पर लोगों को जानकारी दी। कहा कि बाबा साहब सभी वर्गो के हित का ख्याल रखते थे। इस मौके पर उमाकांत कुशवाहा, नंदू राम, संग्राम सिंह यादव, मनोहर प्रसाद, उदय नारायण, शुुुमम सिंह, धर्मेद्र सिंह, तेजू मौर्य, अनिल कुशवाहा, प्रकाश राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed