फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सावन के दूसरे सोमवार को शिवालय रहे बम-बम

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालय रहे बम-बम

Mon, 06 Aug 2018 11:47 PM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Mon, 06 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालय रहे बम-बम
kanwariya - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर। सावन के दूसरे सोमवार को नगर समेत ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भोले के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पूजन-अर्चन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। त्रिनेत्रधारी को श्रद्धालुओं ने भांग-धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर उनसे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मरदह स्थित महाहर धाम में काफी संख्या में कांवरियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से सभी शिव मंदिरों में पुलिस का पहरा रहा।
विज्ञापन

सावन माह की शुरूआत से ही जनपद में आस्था की बयार बह रही है। प्रतिदिन भक्त शिव की आराधना कर निहाल हो रहे हैं। दूसरे सोमवार को नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। नगर के लाल दरवाजा, रायगंज, बूढ़ा महादेवा, चीतनाथ, मिश्र बाजार, रौजा, लंका सहित अन्य मुहल्लों में स्थित शिव मंदिर सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों से गुलजार रहे।
विज्ञापन

मरदह संवाददाता के अनुसार महाहर धाम में रविवार की आधी रात के बाद से ही कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह होते-होते पूरा मंदिर परिसर में कांवरियों से भर गया। अधिक भीड़ की वजह से शिव का दर्शन पाने के लिए भक्तों में घंटों कतार में खड़ा होना पड़ा। मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मी एक-एक कर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अंदर भेजते रहे। हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण शिवमय बना रहा। देवकली संवाददाता के अनुसार चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन, चकेरी धाम, देवचंदपुर, फूलवारी, दुबैठा, रामपुरमांझा, नारीपचदेवरा, देवकली, पियरी, मौधियां, सिरगिथा, मुड़ियार, सम्मनपुर, सौरी, सियावां, नसीरपुर, नैसारा, बासूचक, जेवल, महमूदपुर, सगरा, सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार बूढ़वा महादेव मंदिर असावर तथा नागेश्वर महादेव मंदिर ऊंचाडीह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोले की आराधना कर उनसे परिवार के मंगल की कामना की। बाबा घटेश्वर नाथ लठ्ठूडीह, सोमेश्वर नाथ लठ्ठूडीह क्षेत्र के अन्य मंदिर भी भक्तों से गुलजार रहे। गहमर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राय: सभी शिवालयों में पूरे दिन श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। इसके अलावा दुबिहा, कासिमाबाद, भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, सेवराई, जमानिया, दिलदारनगर, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, जखनिया, सादात, भीमापार, बहरियाबाद, शादियाबाद, दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, करंडा, नंदगंज, मतसा, सुहवल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिर भी भक्तों से गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed