{"_id":"5ae4b1894f1c1b61098b6c33","slug":"71524937097-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण शुरु नहीं हुआ तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण शुरु नहीं हुआ तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली (गाजीपुर)। गरथौली गांव के नागरिकों की बैठक ग्राम प्रधान संदीप की अध्यक्षता में गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को हुई। जर्जर करीब एक वर्ष से खस्ताहाल पड़ापुर-बेलासी मार्ग की मरम्मत न कराए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते मार्ग दुरुस्त नहीं किया तो गांववासी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
उन्होंने कहा कि पहाड़पुर-बेलासी मार्ग कि लंबाई लगभग छह किलोमीटर है। इस मार्ग पर दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। गरथौली गांव के समीप रेलवे क्रांसिग स्थित दलित बस्ती के पास करीब तीन सौ मीटर सड़क टूटकर पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। इन गड्ढों में दलित बस्ती से निकलने वाली गंदा पानी एकत्र रह रहा है। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कत हो रही है। पानी भरे गड्ढों में गिरकर आए दिन बाइक और साइकिल सवार घिायल हो रहे हैं। पानी से बदबू आती है, जिससे आसपास के लोगों में संक्रामक बीमारियों का भय बना रहता है। मार्ग का मरम्मत और गंदा पानी निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता, बीडीओ, जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया। बावजूद इसके सड़क की दशा को नहीं सुधारा जा रहा है। कहा कि यदि समय रहते सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन के साथ ही ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बैठक में नरसिंह कुशवाहा, रमेश मौर्य, बलिराम, कल्पनाथ, संतोष, प्रभु, राम अवतार, इंद्रमणि, हरिनाथ, श्यामलाल, रामा, मुकेश, हीरा, मुरली कुशवाहा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।