फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हाईटेंशन खंभा टूटने से तीन घंटा गुल रही बती

हाईटेंशन खंभा टूटने से तीन घंटा गुल रही बती

Mon, 05 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन खंभा टूटने से तीन घंटा गुल रही बती
गाजीपुर। शहर के मिश्रबाजार स्थित इमामबाड़ा के पास लगा हाईटेंशन का खंभा रविवार की देर रात जड़ से टूटकर एलटी खंभा के सहारे लटक गया। इससे लालदरवाजा फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। मुहल्लावासियों के सहयोग से लाइनमैनों ने खंभे को रस्सी से बांधकर सीधा कर तीन घंटे बाद आपूर्ति सुचारू की। अनापूर्ति की वजह से लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मिश्रबाजार स्थित इमामबाड़ा के पास लगा हाईटेंशन का खंभा जड़ से पूरी तरह से सड़ चुका था। रात करीब नौ बजे आपूर्ति के दौरान खंभा सड़क की तरफ गिरते हुए एलटी तार के सहारे रुक गया। हाईटेंशन तार के एलटी खंभा में सटने पर लाइन ट्रिप कर गई। लोगों ने तत्काल खंभा टूटने की जानकारी विद्युत उपकेंद्र पर दी। सूचना मिलने पर पहुंचे लाइनमैन रामजी ने रात करीब 11 बजे जम्फर खोलकर विशेश्वरगंज सकलेनाबाद की आपूर्ति शुरू कर दी। उधर खंभा टूटने की जानकारी होते ही मुहल्लावासी मौके पर पहुंच गए। लोगों के सहयोग से खंभे को रस्सी बांधकर सीधा किया। इस पर रात 12 बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश और अरविंद ने बताया कि खंभा टूटने से करीब तीन घंटा तक सप्लाई बंद थी।
विज्ञापन

मिश्रबाजार स्थित इमामबड़ा के पास लगा हाईटेंशन खंभे का जड़ सड़ गया था। इस वजह से वह रात में करीब 9.20 बजे गिरते हुए एलटी खंभा के सहारे रुककर झुक गया। इससे आपूर्ति ठप हो गई। वैकल्पिक व्यवस्था कर 11.55 पर लालदरवाजा फीडर की सप्लाई शुरु की गई। नया खंभा आ गया है। शीघ्र ही उसे लगवा दिया जाएगा। शिवम राय, नगर एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed