{"_id":"5a1706154f1c1b193e8b4621","slug":"71511458325-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नथरबाजी और झड़प के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नथरबाजी और झड़प के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। निकाय चुनाव में बुधवार को शहर कोतवाली के गोराबाजार स्थित बूथ के बाहर फर्जी वोटिंग को लेकर बसपा और सपा सभासद प्रत्याशी प्रतिनिधि में हुई झड़प और पत्थरबाजी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर पत्थरबाजी में घायल युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस उपद्रवियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
मालूम हो कि गोरा बाजार प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को चल रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान बसपा और सपा के सभासद प्रत्याशी के समर्थक फर्जी वोटिंग को लेकर आपस में भीड़ गए। देखते ही दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी की इस घटना में राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बसपा चेयरमैन पद के प्रत्याशी प्रतिनिधि सहित तीन को हिरासत में ले लिया था। इधर युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में कोतवाली पुुलिस ने सभासद पद प्रत्याशी के प्रतिनिधि सहित आठ उपद्रवी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुुरु कर दी है। पुलिस की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। इस संबंध में कोतवाल राजीव सिंह ने बताया की आठ लोगों के पर मुकदमा दर्जकर लिया गया है। इस संबंध में सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि जल्द ही उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
...