फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस गुजरने के बाद चटकी रेल पटरी

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस गुजरने के बाद चटकी रेल पटरी

Tue, 21 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस गुजरने के बाद चटकी रेल पटरी
दिलदारनगर/जमानिया (गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के पटना-मुगलसराय रेलखंड पर जमानिया स्टेशन के पास डाउन लाइन में मंगलवार की सुबह 7.40 बजे संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद रेल पटरी चटक गई। इसके कारण स्टेशन के पैनल रूम का सर्किट अचानक लाल हो गया। इससे रेल विभाग में हड़कंप मच गया। दानापुर कंट्रोल की सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने आनन-फानन में दस मिनट में ही रेल पटरी की मरम्मत कर परिचालन बहाल कर दिया। इस कारण परिचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जमानिया स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह 7.40 बजे संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन के गुजरने के बाद डाउन लाइन में रेल पटरी चटकने के बाद स्टेशन में लगा पैनल रूम का सर्किट अचानक लाल हो गया। पैनल रूम का सर्किट लाल होने पर रेल विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल हरकत में आए दानापुर कंट्रोल की सूचना पर रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। करीब दस मिनट के प्रयास के बाद रेल पटरी की मरम्मत कर सुबह 7.50 पर परिचालन बहाल कर दिया गया। इस कारण परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। कंट्रोल की सूचना पर डाउन की सभी ट्रेनों को काशन के सहारे निकाला गया। इस संबंध में जमानिया के सहायक रेल पथ निरीक्षक निर्मल यादव ने बताया कि जमानिया के पास डाउन लाइन की रेलवे पटरी चटक गई थी लेकिन मात्र दस मिनट में रेल पटरी की मरम्मत कर परिचालन बहाल कर दिया गया। परिचालन पर इसका कोई असर नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed