{"_id":"59f8ab494f1c1bcf538ba079","slug":"71509469001-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर धराए फरार युवक-युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर धराए फरार युवक-युवती
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से मंगलवार की सुबह पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे युवक-युवती को गिरफ्तार कर लिया। युवक का चालान कर जेल भेज दिया, जबकि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक और युवती रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में मौजूद हैं और कही भागने में फिराक में नजर आ रहे हैं। यह सूचना मिलते ही एसआई संजय मिश्रा हमराही दिनेश कुमार, सत्यव्रत और महिला हमराही रीना यादव के साथ स्टेशन पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक और युवती भागने लगे। इस पर दौड़ाकर पुलिस ने दोनों को धर-दबोचा। इस संबंध में एसआई संजय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्त में आए युवक और युवती तीन माह से फरार चल रहे थे। इस संबंध में युवती के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से इन दोनों की तलाश की जा रही थी। युवक का चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि युवती तो मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल।
विज्ञापन