फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लापरवाही: एक माह बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर

लापरवाही: एक माह बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर

Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही: एक माह बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर
कासिमाबाद (गाजीपुर)। सरकार के आदेश का असर बिजली विभाग पर दिखाई नहीं दे रहा है। शायद यही कारण है कि सरकार की तरफ से जहां दो दिनों में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का फरमान जारी किए जाने के बाद भी कासिमाबाद-युसूफपुर मार्ग पर लगे 63 केवीए के जले ट्रांसफार्मर को एक माह बाद भी नहीं बदला गया है। ऐसे में भीषण गर्मी में जहां उपभोक्ता बेहाल हैं, वहीं पानी के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है। जो कभी भी सड़क पर दिखाई दे सकता है।
विज्ञापन

कासिमाबाद-युसूफपुर मार्ग पर लगे 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह पहले जल गया। इससे संबंधित क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई है। लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी है। बावजूद इसके आज तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका। इस वजह से उपभोक्ताओं को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। चार्ज न होने से लोगों के मोबाइल शोपीस बन गए हैं। इसे चार्ज करने के लिए लोगों को इधर-उधर की भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। ट्रांसफार्मर न बदलने से विभाग की प्रति उपभोक्ताओं में रोष गहराता जा रहा है। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है। बिजली विभाग तीन दिन के अंदर जले ट्रांसफार्मर को बदलने के प्रदेश सरकार के फरमान को ठेंगा दिखाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बिचौलिए पैसे की मांग कर रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चेतावनी दिया कि अगर समय रहते ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया तो लोग विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई रविंद्र सिंह ने बताया कि स्टोर में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं है। उपलब्ध होते ही उसे लगवा दिया जाएगा। अगर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कोई पैसे की मांग करता है तो जांच कर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की होगी।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed