{"_id":"59b2dc014f1c1bfd7f8b5302","slug":"71504893953-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेेसरगांव के पास ईंट-भट्ठा स्थित कुएं में एक सप्ताह पूर्व मिले किशोरी के शव के मामले में शुक्रवार को सपा नेता आकाश यादव के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने सीएम को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। इसके बाद पुलिस बैक फुट पर आई और पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच करना शुरू कर दिया।
इलाके के बड़ेसर गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे के पास कुएं में बीते 25 अगस्त से लापता किशोरी छाया (13) का शव तीन दिन बाद 28 अगस्त को मिला था। जिस दिन से किशोरी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता भोला खरवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए परेशान थे। शव मिलने पर उन्होंने हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। जबकि पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने न आने का हवाला देकर पुलिस मुकदमा दर्ज करने से इनकार करती रही। वहीं गुरुवार को मामले ने तूल पकड़ लिया और सपा नेता आकाश यादव और उसके साथियों को पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर आग में घी डालने का काम किया। काफी संख्या में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते देख तहसीलदार अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तहसीलदार से पुलिस के कार्रवाई से अवगत कराते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिस पर तहसीलदार के आदेश पर कोतवाल ने मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कर लिया। इस मौके पर भोला खरवार,शंभू नाथ, रितेश कुमार, राजा राम, ओम प्रकाश, राज कुमार सिंह, नवीनकुमार, लल्लन खरवार, मंटू यादव, नीबू लाल, सुरेश शर्मा, चुनमुनराम, मुन्ना, उपेन्द्र, लाल बहादुर, सच्चिदानंद, विशुन आदि मौजूद रहे। इस संबंध में कोतवाल राजाराम ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हत्या कीपुष्टि नहीं हुई लेकिन अधिकारीयों के आदेश पर अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लियागया है।