{"_id":"59480ccb4f1c1b115e8b4699","slug":"71497894091-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेफरा गांव जाएं तो बिजली तार से रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेफरा गांव जाएं तो बिजली तार से रहे सावधान
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह (गाजीपुर)। यदि कोई अंजान व्यक्ति फेफरा गांव जाने वाले मार्ग पर पहुंच जाए, तो ध्यान रखे कि मार्ग से महज पांच फीट की ऊंचाई से ही एलटी विद्युत तार गुजरा रहा है। वह भी बांस के सहारे। इसका ध्यान न रखने वाले दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि बार-बार विभाग से शिकायत करने तथा समस्या से अवगत कराने के बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जमीन छू रहे तार को तत्काल नहीं बदला गया, तो बड़ी घटना हो सकती है। विभागीय लापरवाही कहीं दुर्घटना का सबब न बन जाए, इसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
सिंगेरा चट्टी से फेफरा जाने वाले मार्ग पर विद्युत विभाग द्वारा बांस के सहारे एलटी का तार दौड़ाया गया है। तारों की वजन की वजह से बांस सड़क की तरफ से झुक गया है, जिससे तार भी नीचे आ गया है। तार जमीन से महज पांच फीट की ऊंचाई से दौड़ रहा है। इस मार्ग पर चौबीसों घंटा छोटे और बड़ों वाहनों का आवागमन होता रहता है। चार पहिया वाहन चालकों की जैसा ही तार पर नजर पड़ती है, वह वाहनों की रफ्तार धीमा कर तार से काफी दूरी बनाकर निकल रहे हैं। वहीं साइकिल और बाइक सवार तार के सामने दूसरी पट्टी से आवागमन करने को विवश हैं। दिन के उजाले में तो खांसकर अंजान लोगों की नजर तार पड़ जाती है और वे इससे बच-बचाकर निकल जाते है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि रात के अंधेरे में अंजान लोग तार की जद में आकर किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। ग्रामीण राजनाथ सिंह, रामनाथ राम, हरिप्रसाद पांडेय, मनीराम सिंह, मनोज सिंह, साधू सिंह, भेलू पांडेय, रामानंद चौहान, शिवमुनी राजभर, भुवन, अनिता देवी, मुनीब यादव, शिवशंकर यादव आदि ने बताया कि कई बार विभागीय कर्मचारियों को अवगत कराया गया। बावजूद इसके तार की सुधि नहीं ली गई। इस संबंध में एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि मुझे नीचे लटके तार के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द से जल्द खंभा लगाकर तार को ऊंचा कराया जाएगा।