फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सबसे तेज दौड़ा विनोद का घोड़ा

सबसे तेज दौड़ा विनोद का घोड़ा

Wed, 08 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सबसे तेज दौड़ा विनोद का घोड़ा
जमानिया। पशुराम जयंती के मौके पर मंगलवार की शाम चेतक प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका के हरपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में सबसे तेज नगदीलपुर के बक्सू बाबा ऐकेडमी के विनोद गुप्ता का घोड़ा द़ौड़ा। इस प्रतियोगिता में यूपी के अलावा बिहार तथा झारखंड से भी घुड़सवार पहुंचे थे। तीन चक्र में चली चेतक प्रतियोगिता में कुल 24 घोड़े शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नगदीलपुर के बक्सू बाबा ऐकेडमी के विनोद गुप्ता का घोड़ा रहा, जिसे ट्राफी और साइकिल तथा दूसरे स्थान पर रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कपिलदेव यादव को कूलर एवं शील्ड एवं तीसरे स्थान पर रहे चंदौली के वीरेंद्र सिंह को शील्ड और कूलर प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि श्री सिंह तथा विशिष्ट अतिथि चेयरमैन नगरपालिका परिषद जमानिया एहसान जफर को स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में पप्पू यादव, इंद्रपाल सिंह, विनोद सिंह रहे। इस मौके पर मन्नू सिंह, राजेश, पंकज यादव, अनिल यादव, बिरहा गायक रजनीकांत यादव, हरवंश यादव, पप्पू यादव, टुन्ना यादव, बृजेश यादव, सद्दाम खां, शिवबचन, मोनू, विजेंद्र, विनोद, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed