फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सूर्य की उपासना के बाद व्रती महिलाओं ने पारन किया

सूर्य की उपासना के बाद व्रती महिलाओं ने पारन किया

Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सूर्य की उपासना के बाद व्रती महिलाओं ने पारन किया
जमानिया(गाजीपुर)। सूर्योपासना का पर्व छठ वर्ष में दो बार मनाया जाता है। वर्ष का पहला छठ चैत्र महीने में मनाया जाता है जिसे चैती छठ (यमुना छठ)कहते हैं। गुरुवार को क्षेत्र के बलुआ घाट सहित अन्य घाटों पर सूर्योपासना का पर्व चैती छठ धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य की उपासना के बाद व्रती महिलाओं ने पारन किया। इस पूजा में लगातार निर्जला व्रत रखा जाता है। यह व्रत बच्चों की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर के बलुआ घाट पर शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य की उपासना कर व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत का समापन किया। आसपास मौजूद लोगों रिश्तेदार एवं मेहमानों ने भी छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उत्तर वाहिनी मां गंगा पूजन एवं सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क दूध का वितरण किया गया था ताकि श्रद्धालु अर्घ्य दे सकें। गुरुवार की शाम से शुरू हुए इस पर्व में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा के तट पर भी पूरी रात गुजारी और भजन कीर्तन किया। शुक्रवार को दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर ईख लगाकर सूर्यदेव का पूजन किया। इस मौके पर शांति देवी, पूनम देवी, कंचन देवी, सुषमा जायसवाल, संगीता देवी, इमरीती देवी, सुजाता, रीता देवी आदि उपस्थित रही। भीड को देखते हुए नगर पालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लाइट, टेंट, साफ-सफाई आदि का इंतजाम किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी पर्याप्त मात्रा में तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed