फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दसवीं गणित की परीक्षा में नहीं बैठे 112 परीक्षार्थी

दसवीं गणित की परीक्षा में नहीं बैठे 112 परीक्षार्थी

Thu, 07 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
दसवीं गणित की परीक्षा में नहीं बैठे 112 परीक्षार्थी
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस परीक्षा में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश छात्रों के चेहरे खिले थे।
विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा में आज दसवीं के छात्रों की गणित प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। इस परीक्षा में सभी आठ केंद्रों पर 4980 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 4868 उपस्थित रहे जबकि 112 ने परीक्षा छोड़ दी। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर आज की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसमें 866 परीक्षार्थियों में 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 831 ने परीक्षा दी। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि पंजीकृत 843 में 823 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे जबकि 20 ने परीक्षा नहीं दी। तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार 869 परीक्षार्थियों में नौ अनुपस्थित तथा 860 परीक्षा में उपस्थित रहे। जमानिया: सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आज की परीक्षा में 509 में 494 उपस्थित तथा 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नंदगंज: रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि 485 में 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 474 परीक्षा में बैठे। वेद इंटरनेशनल स्कूल में 715 में 704 उपस्थित एवं 11 अनुपस्थित तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 248 में आठ अनुपस्थित तथा 240 ने परीक्षा दी। शनिवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed