{"_id":"5c0fed8abdec2241891ede50","slug":"61544547722-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप खुद को कभी भी न समझे कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप खुद को कभी भी न समझे कमजोर
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष ओमकार तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने को कभी भी कमजोर न समझें, साहस न छोड़ें तथा किसी भी स्थिति में अपने को कम न आकें।
कहा कि एक शिक्षित लड़की एक पीढ़ी को बदल देती है। कहा जाता है कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। आप के बीच से डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक पैदा होते हैं। आप अपने आप को सबल महसूस करें। विद्यालय अथवा बाजार आते-जाते समय किसी प्रकार की कठिनाई होती है, तो सबसे पहले अपने परिजनों को बताएं तथा पुलिस से अपनी समस्या साझा करें। पुलिस को 1090 पर अथवा 100 नंबर पर डायल काल कर अपनी समस्या बताएं। कहा कि आप अपने अंदर से भय को निकाल दें। किसी भी परिस्थिति का सामना करने में अपने को सक्षम बनाएं और किसी तरह की समस्या अगर हो तो उसे परिवार, मित्र मंडली से साझा करें साथ ही आपात स्थितियों में 1090 के साथ ही 100 डायल का भी सहयोग ले सकती हैं। इस मौके पर प्रबंधक अजय सहाय, शिववचन पांडेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्र, रामप्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, अशोक यादव, खूबचंद यादव, हेशामुद्दीन आदि मौजूद रहे। संचालन नेसार अहमद फैज एवं आभार प्रधानाचार्य डा. चंद्रभान सिंह ने व्यक्त किया।