{"_id":"5c0ab58cbdec22413d18faa2","slug":"61544205708-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्यूबवेल के रिबोर के लिए किया भूमिपूजन और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्यूबवेल के रिबोर के लिए किया भूमिपूजन और शिलान्यास
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर के पूर्वी छोर पर काजीटोला वार्ड के स्टीमरघाट में आम जन की पेयजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मिनी ट्यूबवेल के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास विधिवत पूजन-अर्चन कर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ जल हम सभी का अधिकार है। सबको पीने का शुद्ध जल पर्याप्त मात्रा में मिले इसके लिए नगर पालिका परिषद हमेशा प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि इस मिनी ट्यूबवेल के लगने से आसपास के लगभग पांच सौ घरों में सीधे पीने का पानी जाएगा, जिससे उन्हें काफी सहूलियत होगी। पूर्व नपा अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि नगर में निवास करने वाली जनता को बिना किसी भेदभाव के नगर पालिका की ओर से हो रहे विकास कार्यों का लाभ मिल रहा है। चाहे वह अच्छी सड़क हो, नाली हो या पीने का पानी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के पास बनी नवनिर्मित सड़क की चर्चा करते हुए कहा कि स्टीमरघाट से सैयदबाड़ा तक की सड़क काफी खस्ताहाल थी। अभी कुछ दिनों पहले इस सड़क का उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया गया। ऐसी ही कई सड़कों, गलियों और नालियों का निर्माण नपा की ओर से कराया जा रहा है। बगल की सराय की गली की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ दिनों के अंदर उस सड़क का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी उमेशचंद्र, डीपीएम पूजा दुबे, जेई पूजा सिंह, भाजपा के नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, शिवम मिश्रा, विवेक बिंद, एसआई प्रकाशचंद्र, लालचंद वर्मा, निर्गुणदास केशरी, संतोष तिवारी, गुलाबचंद्र वर्मा, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, सभासद अनिल वर्मा, सुशील वर्मा, गोपालजी वर्मा, संजय राम, ओमप्रकाश वर्मा, रिंकू जायसवाल, नवनीत सिंह, गिरी बाबा, अजय गुप्ता, हेमंत तिवारी, संजय गुप्ता, भानू केशरी, ऋषि चतुर्वेदी, कार्तिक गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता राधेकृष्ण चौधरी एवं संचालन ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने किया।