{"_id":"5aa2cff94f1c1b98758b48b3","slug":"61520619513-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की स्वीकृति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की स्वीकृति मिली
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की परीक्षा उर्दू और मानव विकास प्रश्नपत्र को छोड़कर शुक्रवार को संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा के साथ संपन्न हो गई। परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारी शुरू हो गई है। सचिव को भेजे गए आठ केंद्रों के प्रस्ताव में से सात विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाए जाने की स्वीकृति शुक्रवार को प्राप्त हो गई जबकि एक विद्यालय गोविंद इंटर कालेज को अभी स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थी। हाईस्कूल की परीक्षा गत 22 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। जबकि इंटर की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो रही है। परीक्षा के बाद अब मूल्यांकन की बारी आ गई है। जिले में पिछले वर्ष छह मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए थे। इस वर्ष दो और केंद्र बढ़ाकर कुल आठ केन्द्रों को मूल्यांकन केन्द्र बनाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया था। जिन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा गया उनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर, शिवपूजन इंटर कालेज मलसा, बापू इंटर कालेज सादात, शहीद स्मारक इंटर कालेज और गोविंद इंटर कालेज शामिल हैं। दूसरे जिलों से उत्तर पु स्तिकाएं जल्द आना शुरू हो जाएंगी। प्रदेश स्तर पर आउट हुए कृषि सस्य विज्ञान की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कालेज में शनिवार को कराई जाएगी।