फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चौथे दिन भी अमीनों का धरना प्रदर्शन जारी

चौथे दिन भी अमीनों का धरना प्रदर्शन जारी

Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी अमीनों का धरना प्रदर्शन जारी
उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की ओर अपने 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रहा धरना चौथे शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दूबे ने भविष्य में होने वाले बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद ने कहा कि जब तक शासन 11 सूत्रीय मांगों को मान नहीं लेती। तब-तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन 5200 से 20200 में ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 स्वीकृत किया जाए। राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए। वसूली में वृद्घि के लिए पर्यवेक्षक गण की जबाबदेही के मानदंड बनाए जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। कहा कि पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। संवर्ग में पदोन्नति की व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किया जाए। धरने में मौजूद सुभाष सिंह, चंद्रिका यादव, जमुना यादव, मिश्रीलाल कनौजिया, संरक्षक मदन सिंह यादव ने धरने पर मौजूद कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मांगे पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर मार्तंड कुमार, संजय सिंह, रामविलास सिंह, सुधीर पांडेय, राजकुमार यादव, रामविलास सिंह यादव, शाहआलम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कन्हैया यादव और संचालन भानुप्रताप श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed